जो उम्मीदवार राजस्थान यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करना चाहते हैं उनको बता दें कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी कोर्स में एडमिशन 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उम्मीदवार पीजी प्रवेश प्रक्रिया 2019 में भाग लेने के लिए 01 जून 2019 से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 जून 2019 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड 11 जून 2019 को राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uniraj.ac.in पर जारी किये गए हैं जहां से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन एडमिट कार्ड 2019
जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है उनको विश्वविद्यालय एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 11 जून 2019 ( जारी) |
परीक्षा की तिथि | 14, 15, 17, 18, 19, 22 जून 2019 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 23 जून 2019 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज़ करने की अंतिम तिथि | 25 जून 2019 |
संसोधित आंसर की जारी होने की तिथि | 28 जून 2019 |
परिणाम जारी होने की तिथि | 30 जून 2019 |
एडमिट कार्ड : राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2019 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें।
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के मुख्यबिंदु
- राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uniraj.ac.in पर जाना होगा। जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर आपको URATPG-2019 का लिंक दिखाई देगा। आपको उस लिंक अपर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज आपने हो जायेगा।
- नए पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक अपर क्लिक करना होगा जिससे स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। उस पेज पर आपसे कुछ जानकारी भरने को कहा जायेगा जिसे आपको भरकर सब्मिट करना होगा।
- जानकारी सब्मिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पीजी कोर्स विषय
राजस्थान यूनिवर्सिटी में उम्मीदवार विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। यह विषय निम्नलिखित हैं-
अंग्रेजी | इकोनॉमिक्स एडमिनिस्ट्रेशन & फाइनेंसियल मैनेजमेंट | लाइब्रेरी & इनफार्मेशन साइंस |
फ्रेंच | विज़ुअल आर्ट्स (मूर्ति) | भौतिक विज्ञान |
हिंदी | म्यूजिक | मनोविज्ञान |
फिलॉसफी | मास्टर ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट्स | स्टैटिक्स |
संस्कृत | लॉ | जूलॉजी |
उर्दू | बॉटनी | मनुष्य जाति विज्ञान |
अकाउंट एंड बिजनेस स्टैटिक्स | केमिस्ट्री | इकोनॉमिक्स |
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन | कंप्यूटर एप्लीकेशन | इतिहास |
ड्रामैटिक्स | भूगोल | राजनीति शास्त्र |
ड्रॉइंग एंड पेंटिंग | भूगर्भ शास्त्र | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
विज़ुअल आर्ट्स (अप्प्लाईड आर्ट्स) | होम साइंस | नागरिक शास्त्र |
विज़ुअल आर्ट्स (पेंटिंग) | मैथमैटिक्स | – |
राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2019 आंसर की
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके बाद प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की से अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर उनको किसी उत्तर पर संदेह हो तो वे उस पर आपत्ति भी दर्ज़ कर सकते हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी दर्ज़ की गई आपत्तियों पर पुनर्विचार करेगा और उसका निराकरण कर फ़ाइनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार आंसर की राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uniraj.ac.in पर प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि पहली आंसर की 23 जून 2019 को जारी की जाएगी जिस पर आप 25 जून 2019 तक आपत्ति दर्ज़ कर सकते हैं। 28 जून 2019 को उम्मीदवारों की संसोधित आंसर की जारी की जाएगी।
राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2019 परिणाम
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से फ़ाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uniraj.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि रिजल्ट 30 जून 2019 को जारी किये जायेंगे। जो उम्मीदवार परिणाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न पीजी कोर्स में एडमिशन प्रदान किया जायेगा।