उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के द्वारा 12 वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी किया जाता है। हालाँकि UBSE 12 th Date Sheet 2021 घोषित करने की कोई भी सूचना बोर्ड ने नहीं दी है। पिछले सत्र 2019-20 के लिए टाईमटेबल 6 जनवरी 2020 को जारी किया गया था तो इस सत्र के लिए भी हम उम्मीद कर रहे हैं कि 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों जनवरी 2021 में यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से अपना UK Board 12th Date Sheet 2021 प्राप्त कर सकेंगे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट से या फिर हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी अपनी उत्तराखंड बोर्ड 12 वीं डेट शीट 2021 डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष 2020 की उत्तराखंड कक्षा 12 की परीक्षा 02 मार्च से शुरू हुई थी। उत्तराखंड बोर्ड 12 वीं टाइम टेबल 2020 की विस्तृत जानकारी हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 12 वीं डेट शीट 2021 ( UK Board 12th Date Sheet 2021 )
सभी छात्रों को बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड बाहरवीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित की जाती है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना आवश्यक है। परीक्षा से 15 मिनट पहले छात्रों को 9:45 पर प्रश्न पत्र प्रदान किये जाएंगे। परीक्षा दोपहर 1 बजे तक चलेगी। छात्र उत्तराखंड बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2021 नीचे बनी टेबल से देख सकते हैं।
परीक्षा की तारीख | विषयों के नाम |
मार्च 2021 | हिंदी, एग्रीकल्चर हिंदी (केवल एग्रीकल्चर पार्ट 2 के लिए) |
मार्च 2021 | इंडियन म्यूजिक (सिंगिंग), इंडियन म्यूजिक (मेलॉडिक प्लेइंग), इंडियन म्यूजिक (पर्क्यूशन प्लेइंग) |
मार्च 2021 | अंग्रेजी |
मार्च 2021 | कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) |
मार्च 2021 | गृह विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन |
मार्च 2021 | राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) |
मार्च 2021 | मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्क शास्त्र, लेखा शास्त्र |
मार्च 2021 | इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) |
मार्च 2021 | ड्रॉइंग एन्ड पेंटिंग |
मार्च 2021 | अर्थशास्त्र |
मार्च 2021 | सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि पशुपालन एवं कृषि चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) |
मार्च 2021 | गणित, समाजशास्त्र |
मार्च 2021 | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
मार्च 2021 | जीव विज्ञान, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) |
मार्च 2021 | भूगोल, भूगर्भ विज्ञान |
टाइम टेबल : उत्तराखंड बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2021 यहाँ से डाउनलोड कर सकेंगे।
वर्ष 2020 में आयोजित हुई 12वीं की परीक्षा में 1.35 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 80.26 प्रतिशत रहा था। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उधम सिंह नगर के वत्सल ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020
उत्तराखंड बोर्ड बाहरवीं की परीक्षा संपन्न होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से जारी किया जाता है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई – जून माह में जारी किया जाता है। रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र छात्र यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। बाहरवीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रॉल नंबर डालना आवश्यक है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (यूबीएसई)
उत्तराखंड विद्यालयी परिषद् की स्थापना 11 दिसंबर 2008 को की गई। इसका मुख्य कार्य राज्य में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के साथ साथ अन्य विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन (डीएलएड, प्रतियोगी परीक्षाएं आदि) करना है। इसका मुख्यालय रामनगर में स्थित है। यूबीएसई बोर्ड परीक्षा के आयोजन के साथ साथ उसका सिलेबस भी तैयार करने के काम करता है एवं छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर रहता है। उत्तराखंड विद्यालयी परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार कुँवर हैं जो 01 दिसंबर 2014 से कार्यरत हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : ubse.uk.gov.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post