विश्व भर में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष दुनिया भर में क्रिसमस डे का पर्व 25 दिसंबर को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वैसे तो यह त्यौहार प्राचीन काल से ईसाई धर्म के मानने वाले मनाते थे लेकिन अब क्रिसमस डे ने धर्म की दीवार को तोड़ दिया है। अब इस पर्व को हर धर्म के लोग और हर देश के लिए हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस का त्यौहार ईसाईयों के प्रमुख पर्वों में गिना जाता है। क्रिसमस का त्यौहार संत ईसा मसीह के जन्म अवसर पर मनाया जाता है। इस त्यौहार को सभी लोग मनाते हैं लेकिन बच्चों के अंदर इस पर्व का खास महत्व है। बच्चे इस दिन सांता क्लॉज से मिलने वाले गिफ्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
क्रिसमस डे की शुभकामनाएँ, बधाई, मैसेज
क्रिसमस डे वाले दिन सभी लोग चर्च/गिरिजाघरों में जाकर कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। बड़े-बड़े गिरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। क्रिसमस डे पर लोग एक्समस ट्री को रंग बिरंगे खिलौने, गिफ्टों आदि साजो सामानों से सजाते हैं। सभी लोग इस दिन एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस डे की शुभकामनाएँ देते हैं लेकिन जो लोग अपने से दूर हैं वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या मैसेज के जरिये अपनों को क्रिसमस डे विश कर सकते हैं। हम इस नीचे कुछ चुनिंदा मैसेज प्रदान कर रहे हैं जिनको आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजकर क्रिसमस डे विश कर सकते हैं।
क्रिसमस डे पर शुभकामनाएँ, बधाई सन्देश, मैसेजेस
—जीवन में आएं खुशियां अपार,
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार,
शुभकामनाएँ यही हैं इस क्रिसमस पर,
खुशियों से भर जाए आपका संसार।
क्रिसमंस की हार्दिक शुभकामनाएं।
—चाँद ने फिर से अपनी चांदनी बिखेरी है,
सितारों ने आसमान को फिर से सजाया है,
लेकर तोहफा अमन और प्यार का देखो,
फिर स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है।
हैप्पी क्रिसमस।
—ना कार्ड भेज रहा हूं, ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको, क्रिसमस की शुभकामनाएँ भेज रहा हूँ।
आपके व आपके परिवार को मेरी तरफ से क्रिसमस की हार्दिक बधाई।
—सारे सुख-दुःख, गिले-शिकवे भूलकर सबको गले लगाओ,
क्रिसमस का दिन है बस खुशियाँ ही खुशियाँ मनाओ।
क्रिसमस डे की ढेरों शुभकामनाएँ।
—क्रिसमस के दिन मुझको भी कुछ बतलाना है,
तुम संग प्यार को निभाना है ,खुश तुम रहो यूँ ही हमेशा
क्रिसमस की तुमको ढेरों बधाई।

—सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का हजार,
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करे वेलकम।
हैप्पी क्रिसमस डे।
—लो फिर से आ गया जिसका वर्ष भर रहता है इंतजार,
सब बोलो मेरे साथ मिलकर यार,
दिसंबर लाया बहार ही बहार,
दिल से मुबारक क्रिसमस का त्यौहार।
—देवदूत बनकर फिर से यीशु आएगा,
सारी आशाएं पूरी कर जायेगा,
क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर,
खुशियाँ ही खुशियाँ दे जायेगा।
क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएँ।
—अपनों का प्यार लेकर आता है
ढेरों खुशियाँ लाता है क्रिसमस
बच्चों में उत्साह जगाता है क्रिसमस
नयी उमंगें लेकर आता है क्रिसमस।
ऐसे क्रिसमस के पर्व पर आपको अनंत शुभकामनाएँ।
—प्यार का तोहफा,
शांति का उपहार,
खुशियों की सौगात और ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।
मैरी क्रिसमस। क्रिसमस की हार्दिक बधाई।