विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा में एडमिशन लेने के लिए कैट 2019 में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट दिनांक 17 जून 2019 को जारी किया गया है। रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकते हैं। बता दें कि लेटरल एंट्री और एमसीए के लिए आवेदन की आखिरी तारीख दिनांक 31 जून 2019 है। विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 | WIT Darbhanga Admission 2019
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता अवश्य जांच लें। अगर आप तय किये गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किये गए आवेदन को रद्द किया जा सकता है। विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख | |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 20 अप्रैल 2019 | |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | बी.टेक के लिए | 25 मई 2019 |
बी.टेक (एलई) और एमसीए के लिए | 31 जून 2019 | |
कैट परीक्षा की तारीख | बी.टेक के लिए | 29 मई 2019 |
बी.टेक (एलई) और एमसीए के लिए | 05 अगस्त 2019 | |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | बी.टेक के लिए | 17 जून 2019 |
बी.टेक (एलई) और एमसीए के लिए | 11 अगस्त 2019 | |
काउंसलिंग की तारीख | बी.टेक के लिए | जून 2019 के आखिरी सप्ताह में |
बी.टेक (एलई) और एमसीए के लिए | अगस्त 2019 के तीसरे सप्ताह में | |
क्लास शुरू होने की तारीख | अगस्त 2019 के पहले और दूसरे सप्ताह में |
रिजल्ट : विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा कैट 2019 का रिजल्ट यहां से देखें।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित की गई कैट 2019 का रिजल्ट दिनांक 17 जून 2019 को जारी किया गया है। रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। मेरिट लिस्ट एल.एन. मिथला यूनिवर्सिटी, दरभंगा के द्वारा तैयार की जाती है। अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में पहले शामिल किया गया है। मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य मने जाते हैं।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 कोर्सेज
इस यूनिवर्सिटी में कई कोर्सेज कराए जाते हैं। यहां से आप इस यूनिवर्सिटी के द्वारा कराए जाने वाले कोर्सेज की लिस्ट देख सकते है।
- कोर्स : बी.टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- अवधि : 4 वर्ष
- कोर्स : बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
- अवधि : 4 वर्ष
- कोर्स : मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए)
- अवधि : 3 वर्ष
- कोर्स : लेटरल एंट्री (बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 पात्रता मापदंड
बी.टेक (इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)
- फिज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 12वीं उत्तीर्ण छात्रा इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती है।
- सामान्य वर्ग की छात्रा को 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
- आरक्षित वर्ग की छात्राओं को 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
लेटरल एंट्री (बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इस कोर्स से सम्बंधित विषय में डिप्लोमा करने वाली छात्रा आवेदन कर सकती है।
- यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एससी करने वाली छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- सामान्य वर्ग की छात्रा को 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है।
- आरक्षित वर्ग की छात्राओं को 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है।
मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए)
- एमसीए के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
- सामान्य वर्ग की छात्राओं को ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है।
- आरक्षित वर्ग की छात्राओं को ग्रेजुएशन में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है।
- इसके साथ ही 12वीं में एक विषय मैथमेटिक्स होना भी आवश्यक है।
- बीसीए करने वाली छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 आवेदन पत्र
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र दिनांक 20 अप्रैल 2019 को जारी किया गया था। बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 25 मई 2019 तय की गई थी। बीटेक लेटरल एंट्री और एमसीए के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 31 जून तय की गई है।
आवेदन : विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 यहां से करें आवेदन।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होता है। इच्छुक उम्मीदवार इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे भर कर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होता है। इसके अलावा आप चाहें तो यूनिवर्सिटी जा कर भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट भेजना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1050 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होता है।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 एडमिट कार्ड
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड भेज दिया जाता है। एडमिट कार्ड नहीं मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड दिया जाता है। डुप्लीकेट एडमिट कार्ड वीमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दरभंगा से परीक्षा के एक दिन पहले प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज का फोटो, आवेदन की फोटो कॉपी और आवेदन भेजने का रसीद साथ लाना आवश्यक है।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 परीक्षा पैटर्न (कैट)
- इस परीक्षा में छात्राओं को कुल 2 घंटा 15 मिनट समय दिया जाता है।
- परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाते हैं।
- इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।
बी.टेक में एडमिशन के लिए (पहला वर्ष)
विषय | प्रश्नों की संख्या |
फिजिक्स | 50 |
केमिस्ट्री | 50 |
मैथमेटिक्स / बायोलॉजी | 50 |
कुल | 150 |
बी.टेक में एडमिशन के लिए (लेटरल एंट्री)
विषय | प्रश्नों की संख्या |
इंजीनियरिंग मैकेनिक्स | 50 |
इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स | 50 |
टेक्निकल इंग्लिश | 50 |
कुल | 150 |
एमसीए में एडमिशन के लिए
विषय | प्रश्नों की संख्या |
मैथमेटिक्स | 50 |
एनालिटिकल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग | 50 |
कंप्यूटर अवेयरनेस | 25 |
जनरल इंग्लिश | 25 |
कुल | 150 |
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 सिलेबस
यहां हम बी.टेक, बी.टेक लेटरल एंट्री (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), बी.टेक और एमसीए का सिलेबस बता रहे हैं। सिलेबस के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होती है।
- बी.टेक का सिलेबस यहां से देखें।
- बी.टेक लेटरल एंट्री (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) का सिलेबस यहां से देखें।
- एमसीए का सिलेबस यहां से देखें।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 काउंसलिंग
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्राओं के लिए काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया में केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्राएं ही शामिल हो सकती हैं। काउंसलिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि काउंसलिंग बीटेक के लिए जून के आखिरी सप्ताह में काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है। वहीं बीटेक लेटरल एंट्री और एमसीए के लिए अगस्त के आखिरी सप्ताह में काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है। काउंसलिंग के समय छात्राओं के डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाता है। ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ फोटो कॉपी भी साथ लाना आवश्यक होता है।
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा, सीट मैट्रिक्स
यहां से हम बी.टेक और एमसीए कोर्सेज की सीटों की सख्या बता रहे हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां से सीट की संख्या का अनुमान लगा सकते हैं।
कायक्रम | सीटों की संख्या |
बी.टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी | 60 |
बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 60 |
मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) | 60 |
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन फी स्ट्रक्चर
एडमिशन लेने वाली छात्राएं यहां से बी.टेक, बी.टेक लेटरल एंट्री और एमसीए कोर्सेज में एडमिशन के लिए फीस स्ट्रक्चर देख सकती हैं।
कार्यक्रम | बी.टेक (वार्षिक) | बी.टेक लेटरल एंट्री (वार्षिक) | एमसीए (प्रति सेमेस्टर) |
एडमिशन | 30,000 | 30,000 | 20,000 |
टूशन फीस | 42,000 | 42,000 | |
मिसलेनियस | 8,000 | 8,000 | |
एग्जामिनेशन फी | 1,000 | 1,000 | |
कुल | 81,000 | 81,000 | 20,000 |
हॉस्टल फी (केवल हॉस्टलर्स के लिए) | 12,000 | 12,000 | 12,000 |
कॉशन मनी (रिफंडेबल) | 2,500 | 2,500 | 2,500 |
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा
विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी। यह यूनिवर्सिटी दरभंगा, बिहार में स्थित है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा की गई थी। इस यूनिवर्सिटी में कई कोर्सेज कराए जाते हैं। इस यूनिवर्सिटी को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा से मान्यता दी गई है। इस यूनिवर्सिटी बी.टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक लेटरल एंट्री, एमसीए कोर्सेज कराए जाते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : witlnmu.ac.in
नोटिफिकेशन : विमेंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा एडमिशन 2019 की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से देख सकते हैं।
Aapki ye post bahut hi helpful lagi.