डब्ल्यूएलसीआई एडमिट कार्ड 2020 – WLCI द्वारा WLCI AICET Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सभी कोर्सेस के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन ज़ारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ईमेल के द्वारा भी एडमिट कार्ड मिल जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें की उन्ही उम्मीदवारों को WLCI AICET एडमिट कार्ड ज़ारी होंगे जिन्होंने समय पर आवेदन किया होगा। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया होगा। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां एडमिट कार्ड में दी जायेगी। हर एक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा के पहले ही डाउनलोड कर लेना होगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। WLCI AICET Admit Card की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
डब्ल्यूएलसीआई क्रिएटिव स्कूल 2020 एडमिट कार्ड
WLCI AICET आवेदन पत्र में उम्मीदवारों के द्वारा भरे गए सभी जानकारियों के आधार पर एडमिट कार्ड ज़ारी किये जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.wlci.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। हालाँकि अभी एडमिट कार्ड ज़ारी नहीं किये गए हैं। WLCI AICET एडमिट कार्ड ज़ारी किये जाने पर इस पेज पर अपडेटेड लिंक लगा दिया जाएगा। जिससे की उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। उम्मीदवार ये ध्यान में रखें की किसी को भी डाक या पोस्ट के माध्यम से WLCI AICET एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। WLCI AICET Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉग इन करना होगा। WLCI AICET Admit Card की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बानी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
WLCI AICET एडमिट कार्ड | तिथि |
हॉल टिकट जारी होने की तिथि | जारी की जायेगी |
हॉल टिकट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | जारी की जायेगी |
परीक्षा की तारीख | जारी की जायेगी |
रिजल्ट ज़ारी होने की तिथि | जारी की जायेगी |
एडमिट कार्ड – WLCI AICET एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – www.admissions.wlci.in पर जारी होंगे।
डब्ल्यूएलसीआई क्रिएटिव स्कूल 2020 एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने WLCI AICET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बताये हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। WLCI AICET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे देखें।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- डायरेक्ट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने लॉग इन का पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद इस पेज पर उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- सही लॉग इन डिटेल्स डालने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड प्राप्त होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
परीक्षा हॉल में क्या लेकर जाएँ –
- आईडी प्रूफ
- WLCI AICET एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई होगी जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- फोटो
- हॉल टिकट नंबर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा सेंटर
- कोर्स
- जरूरी दिशा निर्देश
परीक्षा के लिए शहरों की सूची
WLCI AICET के यूजी और पीजी प्रोग्राम के प्रवेश परीक्षा देश के 13 शहरों में आयोजित की जाती है। इन शहरों में परीक्षा सेंटरों का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवार आवेदन करते समय अधिकतम 3 शहरों को प्राथमिकता के रूप में चुन सकते हैं। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सेंटर के लिए शहरों का चुनाव कर लें। आवेदन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद परीक्षा सेंटरों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
WLCI AICET परीक्षा के लिए शहरों की सूची निम्नलिखित है –
- बैंगलोर
- भुवनेश्वर
- चेन्नई
- दिल्ली
- हैदराबाद
- कोलकाता
- काठमांडू (नेपाल)
- मुंबई
- पटना
- पुणे
- ढाका (बांग्लादेश)
- कोलंबो (श्रीलंका)
- दुबई (यूएई)
डब्ल्यूएलसीआई क्रिएटिव स्कूल 2020 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों के लिए WLCI AICET 2020 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत ही ज़रूरी है। परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने पर ही उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर पाएंगे।
GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) में निम्नलिखित सेक्शंस होते हैं।
- क्वांटिटेटिव एबिलिटी – इस सेक्शन में उम्मीदवारों से एडिशन, मल्टिप्लिकेशन, डिवीज़न, फ्रैक्शंस, परसेंटेज, रेट ऑफ़ इंटरेस्ट, वर्क एंड टास्क, रेशियो एंड प्रोपोरशन, और डिस्टेंस आदि विषयों से सम्बंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- कम्युनिकेशन एबिलिटी – इस सेक्शन में उम्मीदवारों से लैंग्वेज एबिलिटी, सिंगुलर, प्लुरल, इडियम्स एंड फ्रेज़ेस, करेक्ट स्पेल्लिंग्स, पैसेज से सिचुएशन समझना आदि विषयों से सम्बंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- एनालिटिकल एबिलिटी – इस सेक्शन में उम्मीदवारों से रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग आदि विषयों से सम्बंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स – इस सेक्शन में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज और करंट अफेयर से सवाल पूछे जाएंगे।
सेक्शंस | मार्क्स |
क्वांटिटेटिव एबिलिटी | 25 |
कम्युनिकेशन एबिलिटी | 25 |
एनालिटिकल एबिलिटी | 25 |
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स | 25 |
कुल | 100 |
- परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी।
- परीक्षा 60 मिनट यानि की 1 घंटे की होगी।
CAT (क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट)
क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट में उम्मीदवारों की डिज़ाइन एबिलिटी, क्रिएटिव सोचने-समझने की क्षमता इत्यादि देखा जाता है। उम्मीदवारों की रंगो-चित्रण क्षमता भी परखी जाती है। जो उम्मीदवार मीडिया और मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका मौखिक और लिखित कम्युनिकेशन क्षमता परखा जाएगा।
डब्ल्यूएलसीआई क्रिएटिव स्कूल 2020 रिजल्ट
WLCI AICET Result संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी किया जाएगा। परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट ज़ारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे और उनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार हमारे पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें की अंतिम मेरिट लिस्ट मई 2020 तक ज़ारी किये जाने की संभावना है।
Discussion about this post