होम › शिक्षक दिवस – टीचर डे 2026 पर टीचर को क्या गिफ्ट दे, यहां से जाने

शिक्षक दिवस – टीचर डे 2026 पर टीचर को क्या गिफ्ट दे, यहां से जाने

अपडेटेड: 5 September 2026

गुरु और शिष्य की परम्परा सदियों पुरानी है। यह हमारे संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। हमारे जीवन में माता – पिता के बाद शिक्षक का ही स्थान आता है। शिक्षक का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। शिक्षक हमें सही मार्ग दिखते हैं। वे हमें जीवन जीने का सही तरीका सिखाते हैं। कई देशों में अलग अलग दिन शिक्षकों को सम्मान दिया जाता है। हमारे देश भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन विद्यालयों में पढ़ाई बंद रहती है। स्कूल और कॉलेज में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहता है। छात्र शिक्षकों का मनोरंजन करने के लिए और उन्हें सम्मान देने के लिए नृत्य – संगीत का कार्यक्रम पेश करते हैं।

🎁 अपने शिक्षक को कहें “धन्यवाद” — फ्री Thank You Teacher कार्ड बनाएं

इस शिक्षक दिवस पर AglaSem के मुफ़्त कार्ड जेनरेटर से कुछ ही सेकंड में सुंदर थैंक-यू कार्ड बनाइए और अपने प्रिय शिक्षक को भेजिए।

फ्री कार्ड बनाएं ↗

शिक्षकों को उपहार के जरिये हम उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी उलझन में हैं की अपने गुरु को इस शिक्षक दिवस के अवसर पर क्या गिफ्ट दिया जाए तो आइए हम आपकी  उलझन को भी दूर कर देते हैं। आप अपने प्रिय टीचर के लिए गिफ्ट नीचे से देख सकते हैं। तो आइए देखते हैं कि आप आज टीचर डे पर टीचर को क्या गिफ्ट दे।

टीचर के लिए गिफ्ट (Teachers Day Gifts)

  1. फूलों का गुलदस्ता 

बच्चे अपने शिक्षक को फूलों का गुलदस्‍ता दे सकते हैं। गुलदस्ता को उपहार स्वरुप देने का चलन कोई नया तो नहीं है फिर भी इसे सभी पसंद करते हैं। पसंद करें भी क्यों न, ताजे फूलों को देखते ही हम सभी के मन में ताजगी भर जाती है। अगर आपके शिक्षक को चॉकलेट पसंद है तो आप फूलों के साथ उन्‍हें चॉकलेट भी दे सकते हैं।

2. किताब

शिक्षकों को किताबों से कुछ ख़ास ही लगाव होता है। ऐसे में अगर उन्हें उनकी पसंदीदा लेखक की किताब मिल जाये तो उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठेगी।आप चाहें तो उनके विषय सम्‍बंधी या कोई कलात्मक किताबें भी दे सकते हैं।

3. बुकमार्क

किताबें पढ़ने के शौक़ीन शिक्षकों को उपहार स्वरुप बुक मार्क भी दिया जासकता है। बच्चे अपनी कला का प्रयोग कर के कस्टमाइज़्ड बुक मार्क भी दे सकते हैं।

4. फोटो फ्रेम

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को फोटो फ्रेम भी दिए जासकते हैं। यदि चाहें तो शिक्षक के साथ अपनी कुछ यादगार पलों की तस्वीरें भी लगा सकते हैं।

5. कार्ड 

शिक्षकों का आभार व्यक्त करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड भी एक अच्छा विकल्प है। बाजार में कई तरह के कार्ड्स उपलब्ध हैं। म्यूजिक वाले और लाइट वाले कार्ड्स बहुत पसंद किये जाते हैं। इसके आलावा आप घर में अपनी कला का प्रयोग कर के भी कार्ड्स बना सकते हैं।

6. पेन स्टैंड 

शिक्षकों को पढ़ाई – लिखाई से सम्बंधित चीज़ें बहुत पसंद आती हैं। ऐसे में उन्हें पेन स्टैंड भी दिया जासकता है। इससे शिक्षकों को अपनी कलम, पेंसिल, मार्कर्स को व्यवस्थित रखने में भी आसानी होगी।

टैग:Teachers Day

Discover more from अगलासेम

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading