भारत देश त्यौहारों का देश कहलाता है। यहाँ हर माह कोई न कोई पर्व मनाया जाता है और लोग उन त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक पर्व है गणेश चतुर्थी जो हिन्दू धर्म का बहुत ही खास पर्व माना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार प्रतिवर्ष गणेश जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं, धूम-धाम से घर में गणेश जी का स्वागत कर पूजा-अर्चना करते हैं। घरों के अलावा गणेश जी की मूर्ति की स्थापना सार्वजनिक पांडालों में भी की जाती है। लोग गणेश जी को अपनी सुविधानुसार 1 दिन से लेकर 10 दिनों तक उनकी सेवा करते हैं और 11वें दिन उनको ढोल-नगाड़ो के साथ विदा करते हैं और नदी, पोखर, समुद्र आदि में विसर्जित करते हैं। पहले यह त्यौहार महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर मनाया जाता था लेकिन अब इस पर्व को पूरे देश में मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएँ, बधाई

गणेश चतुर्थी का त्यौहार सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते हैं और एक दूसरे को इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ देते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते सोशल मीडिया के चलते लोग अब इसके जरिये एक दूसरे को बधाई/शुभकामनाएँ भेजते हैं। सोशल मीडिया के जरिये जो लोग आपसे दूर हैं उनको एवं अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को भी आसानी से गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दे सकते हैं। हम इस पेज पर कुछ चुनिंदा शुभकामनायें एवं बधाई सन्देश/विशेज प्रदान कर रहे हैं जिनको भेजकर आप अपने सभी जानने वालो इस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दे सकते हैं।

शुभकामनाएँ/विशेज़/मैसेजेस/बधाई संदेश

आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

गणपति बाप्पा मोरया।
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता।
जय गणपति देवा।

सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।

भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप हर दम.
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी 2022 की शुभकामनाएं।

—वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

—बाल गणेशा आते हैं,
ढेरों खुशियाँ लाते हैं,
गणपति तेरे आशीर्वाद से,
हम सब उन्नति कर पाते हैं।
आपके व आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएँ।

—गणपति जी का रूप निराला,
चेहरा गणपति का कितना भोला-भाला,
जब भी हम पर आये मुसीबत,
गणपति आकर हमें सभालें।
गणेश चतुर्थी पर आपको कोटि-कोटि बधाई।

—दिल से मांगो जो भी,
मिलेगा गणपति के दरबार में,
देवों के देव गणपति को,
अपने हर भक्त से प्यार है।
इस गणेश चतुर्थी आपको ढेरों खुशियाँ मिलें, हैप्पी गणेश चतुर्थी।

—सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे अरज सुन मेरी,
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी,
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।
हैप्पी गणेश चतुर्थी।

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।

आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।

—भगवान श्री गणेश की कृपा बनी रहे आप पर हरदम,
सारे कामों में मिले सफलता, ज़िंदगी में आपके न रहे कोई गम।
ॐ गणेशाय नमः , गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएँ।

—गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्,
उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया
को अपने हर भक्त से प्यार है।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें

—भक्ति गणपति, शक्ति गणपति,
सिद्धि गणपति, लक्ष्मी गणपति,
महा गणपति, देवों में श्रेष्ठ गणपति,
गणेश चतुर्थी की आपके व आपके परिवार को हार्दिक बधाई।

—पग-पग पर आपके फूल खिलें,
दुनिया की हर ख़ुशी आपको मिले,
कभी न हो आपको दुखों का सामना,
यही है मेरी इस गणेश चतुर्थी पर शुभकामना।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।

—गणेश जी की ज्योति से मिलता है नूर,
सबके दिलों को मिलता है चैन और सुकून,
जब भी गणपति आते हैं हमारे द्वार,
चारों ओर फैल जाती है खुशियों की बहार।
गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएँ।

गणपति बप्पा आये हैं,
साथ खुशहाली लाये हैं
गणपति जी के आशीर्वाद से
हमने सुख के यह गीत गाये हैं।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें।

Similar Posts

Leave a Reply