आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार http://www.rajcrb.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट जा कर डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किये जायेंगे। जिन्होंने आवेदन शुल्क पूर्ण भरा है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। बता दें कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। आज हम उम्मीदवारों को इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी देने वाले है।
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। बता दें कि आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की सामान जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लेकर जाना होगा। नीचे टेबल के माध्यम से राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड की महत्वपूर्ण तारीखें देखें।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार एडमिट कार्ड दो प्रकार से डाउनलोड कर सकते है। आप http://www.rajcrb.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट जा कर डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही साथ आप हमारे पेज पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है। आज हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ साधारण स्टेप देने वाले है। आप इन स्टेप का इस्तेमाल करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट का बटन दबाना होगा।
- बटन दबाते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
- फिर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लेकर जानी होगी।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर परीक्षा सेंटर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी की जांच पड़ताल जरूर कर लें।
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 परीक्षा सेंटर
लिखित परीक्षा का आयोजन भारत के प्रमुख शहरों में किया जायेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई सूची के अनुसार परीक्षा सेंटर देखें।
- सीनियर मैनेजर / मैनेजर / कंप्यूटर प्रोग्रामर / स्टेनो
- अजमेर
- बीकानेर
- जयपुर
- जोधपुर
- कोटा
- शिकार
- श्री गंगानगर
- उदयपुर
- बैंकिंग असिस्टेंट के लिए
- अजमेर
- अलवर
- बीकानेर
- जयपुर
- जोधपुर
- कोटा
- सीकर
- श्री गंगानगर
- उदयपुर
- दिल्ली
- फरीदाबाद
- गाजियाबाद
- गेटर नॉएडा
- गुरुग्राम
- नॉएडा
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
सभी पदों का अलग अलग परीक्षा पैटर्न है। उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा में 200 अंको के लिए 200 प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जायेगा।
- सीनियर मैनेजर और मैनेजर पद के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
अंग्रेजी | 25 | 25 |
मात्रात्मक रूझान | 25 | 25 |
रीजनिंग | 25 | 25 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 30 | 30 |
कंप्यूटर की जानकारी | 25 | 25 |
एकाउंटेंसी | 30 | 30 |
राजस्थान सहकारी अधिनियम और नियम 2001, राजस्थान की सहकारी संरचना | 40 | 40 |
कुल | 200 | 200 |
- कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
अंग्रेजी | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 |
रीजनिंग | 40 | 40 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 40 | 40 |
पेशेवर ज्ञान | 50 | 50 |
कुल | 200 | 200 |
- बैंकिंग असिस्टेंट पद के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
अंग्रेजी | 30 | 30 |
मात्रात्मक रूझान | 40 | 40 |
रीजनिंग | 40 | 40 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 30 | 30 |
कंप्यूटर की जानकारी | 25 | 25 |
एकाउंटेंसी | 25 | 25 |
राजस्थान सहकारी अधिनियम और नियम 2001, राजस्थान की सहकारी संरचना | 10 | 10 |
कुल | 200 | 200 |
- स्टेनोग्राफर पद के लिए
विषय | प्रश्न | अंक |
अंग्रेजी | 50 | 50 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 50 | 50 |
रीजनिंग | 50 | 50 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 50 |
कुल | 200 | 200 |
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2019 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार www.rajcrb.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। यदि दो उम्मीदवार के सामान अंक आते है तो उसमें से जिस उम्मीदवार की आयु या योग्यता अधिक होगी। उस उम्मीदवार का चयन किया जायेगा। परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
Discussion about this post