रक्षाबंधन निबंध 2026 | Raksha Bandhan Essay in Hindi
अपडेटेड: 19 August 2026
रक्षाबंधन एक प्रिय त्यौहार है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन, बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बाँधती हैं और भाई-बहन आपस में मिठाई बांटते हैं। वे एक-दूसरे के साथ खुशियों और दुखों में साथ रहने का आदान-प्रदान करते हैं और भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का खास महत्व स्कूल और कॉलेजों में भी होता है, जहां इसे त्योहारों के रूप में मनाया जाता है और छात्रों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।
रक्षाबंधन निबंध | Raksha Bandhan Essay
रक्षाबंधन हिन्दुओं के मुख्य त्यौहारों में से एक है। हालाँकि हिन्दुओं के अलावा और अन्य धर्मों के लोग भी रक्षाबंधन का त्यौहार धूम-धाम से मानते हैं। सभी त्यौहारों की तरह रक्षाबंधन भी काफी उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह परम्परा हमारे भारत देश में काफी प्रचलित है। आपको बता दें कि श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। हर साल हिन्दू और श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन मनाया जाता है। रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य होता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपनी भाई की रक्षा और तरक्की के लिए प्रार्थना करती हैं।
रक्षाबंधन कब मनाया जाता है ?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रवण माह को आम भाषा में सावन का महीना भी कहते हैं। रक्षाबंधन सावन महीने के अंतिम दिन में इसलिए मनाया जाता है क्योकिं हिंदू धर्म के अनुसार सावन का महीना बहुत शुभ होता है।
कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन ?
यह हिंदू श्रावण मास (जुलाई-अगस्त) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें सुबह तैयार होकर नये कपड़ें पहनकर थाली की सजावट करती है। जिसमें राखी, सिंदूर, चावल, और मिठाई को शामिल किया जाता है। बहनें भईयों के माथे पर तिलक, भाई की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाते हैं। राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और वचन देते हैं कि हर मुसीबत पर मैं तुम्हारा साथ दूंगा और हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। राखी बांधना अब केवल भाई-बहनों के बीच की गतिविधि नहीं रह गई है। देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी राखी बांधी जा रही है।
रक्षाबंधन लेखन हिंदी में
क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन ?
पहले इस पेड़ को बांधी जाती थी राखी
सदियों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक पहले के समय में बहन भाई को राखी बांधने से पहले प्रकृति की सुरक्षा के लिए तुलसी और नीम के पेड़ को राखी बांधती है।
रक्षाबंधन के दिन किस भगवान को मिली थी जीत
भविष्यपुराण के अनुसार कहा जाता है कि देवाताओँ और दैत्यों का बीच युद्ध हुआ। बलि नाम के असुर ने भगवान को इंद्र को हरा दिया था और अमरावती पर अपना आधिकार जमा लिया था। राजा बलि ने यज्ञ करके स्वर्ग पर अधिकार करने का प्रयास किया, तब देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। विष्णु जी राजा बलि से भिक्षा मांगने वामन ब्राह्मण बनकर गए।
राजा बलि ने अपने गुरु की बात ना मान के भी भगवान के वामन अवतार को तीन पग भूमि दान कर दी। वामन भगवान ने तीन पग में आकाश-पाताल और धरती नाप कर राजा बलि को रसातल में भेज दिया। राजा बलि में अपनी भक्ति के बल पर विष्णु जी से हर समय अपने सामने रहने का वचन ले लिया। इससे लक्ष्मी जी इससे चिंतित हो गई। उनको चिंतित देख नारद जी ने उनको एक सलाह दी। नारद जी की सलाह पर लक्ष्मी जी बलि के पास गई और रक्षासूत्र बांधकर बलि को अपना भाई बना लिया। इसके बदले में वे विष्णु जी को अपने साथ ले आई। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी।
अन्य कथाएं
हमारे इतिहास में भी राखी के महत्व के कई उल्लेख मिलते हैं। मेवाड़ की महारानी कर्मावती ने मुगल बादशाह हुमायूँ को राखी भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हुमायूँ ने मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी थी।
इसके अलावा सिकंदर की पत्नी ने अपने पति के हिंदू दुश्मन पुरु को अपने भाई के रूप में राखी बांधी थी और युद्ध के दौरान सिकंदर को नहीं मारने की कसम खाई थी। पुरु ने युद्ध के दौरान अपने हाथ में राखी बांधकर अपनी बहन से किए गए वादे का सम्मान करते हुए सिकंदर को जीवनदान दिया।
रक्षा बंधन पर बनाये ये स्पेशल डिश
रक्षा बंधन पर स्वादिष्ट डिश ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता। किसी भी त्यौहार की खुशी तब दुगनी हो जाती है जह उसमें मिठास पैदा हो जाये। वैसे तो रक्षा बंधन पर मार्किट से कई मिठाई लाई जाती हैं लेकिन आप इन मिठाईयों के साथ घर पर कुछ स्वादिष्ट और नई डिशेज बना सकती हैं।
- काजू पिस्ता चोको रोल
- ड्राई फ्रूट कचौड़ी
- हरियाली पनीर कोपता
- टोकरी चाट
रक्षा बंधन पर 10 लाइनें
- रक्षाबंधन भाई बहन का सबसे अनोखा त्यौहार है।
- रक्षाबंधन सावन के महीने में मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम की राखी बांध कर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है।
- रक्षा बंधन को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है।
- राखी का त्यौहार हिंदू धर्म में मनाया जाता है।
- राखी के दिन घरों में कई तरह के व्यजंन बनाये जाते हैं।
- रक्षा बंधन के दिन लोग अपने पेड़ों,मशीनों, गाडियों, आदि पर राखी बांधते हैं जिससे उनका प्यार बरकरार रहता है।
- दिल्ली में रक्षा बंधन के दिन बसों, मेट्रों, आदि का किराया नहीं लगता।
- रेशम की राखी से लेकर सोने की राखी तक बांधी जाती है।
- भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं।