• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » फीचर » ईद पर शार्ट निबंध | ईद पर 10 लाइन

ईद पर शार्ट निबंध | ईद पर 10 लाइन

by Soumya Priyam
September 28, 2019
in फीचर
Reading Time: 1min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे देश में होली, दिवाली, ईद आदि कई त्यौहार मनाए जाते हैं। सभी त्योहारों का अपना एक अलग ही महत्व है। ईद मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। ईद दो तरह की होती है। इस त्योहार के लिए कोई खास दिन तय नहीं की गई है। यह चांद के उदय के साथ घटती – बढ़ती रहती है। ईद में चांद देखना बहुत अच्छा माना जाता है। चांद देखने के बाद ही यह त्योहार मनाया जाता है। ईद बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी के लिए खुशियां ले कर आती है। ईद के अवसर पर स्कूल में बच्चों को ईद पर निबंध लीखने भी दिया जाता है। बच्चे इस पोस्ट के माध्यम से ईद पर हिंदी निबंध देख सकते हैं।

ईद पर निबंध

ईद पर निबंध 400 Words 

मुस्लिम के प्रमुख त्योहारों में से एक है ईद। यह दो प्रकार की होती है। पहली है मीठी ईद और दूसरी है बकरा ईद। मीठी ईद को ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं बकरा ईद को बकरीद या ईद-उल-अजहा भी कहते हैं। मुस्लिम समुदाय के लिए यह त्योहार सबसे अधिक प्रसन्नता का त्योहार माना जाता है। ईद की गणना हिज़ी कैलेंडर और चांद के उदय के माध्यम से की जाती है। कई बार ईद अलग – अलग जगहों में अलग – अलग दिन मनाई जाती है।

मीठी ईद से पहले रमजान का महीना आता है। यह मुस्लिम लोगों का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान के महीने धार्मिक प्रवृति के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं। सूर्यास्त के बाद नमाज पढ़ कर रोज़ा खोला जाता है। रोज़ा खोलने को इफ्तार या इफ्तारी भी कहते हैं। रमजान पूरे एक महीने तक चलता है। इस महीने में दिन में पांच बार नमाज़ अदा किया जाता है। गरीबों को दान भी दिया जाता है। सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीददारी करते हैं। मीठी ईद के दिन पकवान और सिवइयां बनाई जाती है। सभी प्रेमपूर्वक एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां और शुभकामनाएं देते हैं। इस त्यौहार में अपने से छोटों ईदी देने की भी परंपरा है।

मीठी ईद के बाद बकरा ईद मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा त्यौहार है। बकरा ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है। आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के लिए कुर्बानी करना अनिवार्य है। बकरीद पर कुर्बानी का खास महत्वा होता है। कुर्बानी के बाद पहला हिस्सा गरीबों के लिए रख दिया जाता है। गरीबों का हिस्सा अलग करने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में भी इसे बांटा जाता है।

बकरीद मानने के पीछे यह मान्यता है कि एक पैगंबर हज़रत इब्राहिम की कोई औलाद नहीं थी। खुदा से बहुत इबादत करने के बाद उनके बेटे का जन्म हुआ। एक दिन उन्हें एक सपना आया। जिसमें उसमें सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी की बात कही गई। उन्होंने इसे खुदा का आदेश मानते हुए अपने बेटे की कुर्बानी के लिए तैयार हो गया। अपनी आंखें बंद कर के उन्होंने क़ुरबानी दे दी। क़ुरबानी के बाद जब उन्होंने अपनी आंखें खोली तो देखा उनका बेटा खेल रहा था। अल्लाह ने खुश हो कर बच्चे की जगह बकरे को बदल दिया था। तब से बकरे की बली की प्रथा शुरू हुई। इस प्रकार यह त्यौहार बुराई के खिलाफ लड़ने और भेदभाव को भुलाकर मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है।

ईद पर शार्ट निबंध 

ईद और बकरीद मुस्लिम का प्रमुख त्योहार है। रमजान का पावन महीना आता है। रमजान का महीना व्रत, त्याग और तपस्या का महीना है। रमजान में स्वस्थ मुस्लिम लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं। सूर्यास्त के बाद नमाज़ पढ़ कर रोज़ा खोला जाता है। ईद की तैयारी कई महीनों पहले से ही शुरू हो जाती है। सभी लोग अपने पसंद और जरुरत के अनुसार चीजें खरीदते हैं। गरबों को दान दिया जाता है। दूज का चांद दिखने के बाद ईद मनाई जाती है। इस दिन सभी नए – नए कपड़े पहनते हैं। बड़े लोग छोटों को ईदी देते हैं। मिढ़ाईयां और सिवइयां बांटी जाती हैं। मस्जिदों को भी रौशनी से सजाया जाता है। लोग एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते हैं। 

बकरीद कुर्बानी का त्यौहार है। यह त्यौहार ईद के लगभग दो महीने बाद मनाई जाती है। इस दिन सबसे पहले नमाज़ पढ़ी जाती है। नमाज़ पढ़ने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का एक हिस्सा गरीबों के लिए रखा जाता है। दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रखा जाता है। तीसरा हिस्सा खुद के लिए और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए होता है। मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम सपने को खुदा का आदेश मानते हुए अपनी सांसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी के लिए अपने बेटे को कुर्बान करने जा रहे थे। कुर्बानी देने के बाद जब उन्होंने अपनी आंखे खोली तो देखा उनका बेटा खेल रहा है। अल्लाह ने उनके बेटे को बकरे से बदल दिया था। तब से बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हो गई।  

ईद पर 10 लाइन 

  • ईद और बकरीद मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार है। 
  • ईद के दिन सभी के घरों में सेवइयां बनाई जाती हैं। 
  • ईद के पहले रमजान का पवित्र महीना होता है। 
  • रमजान में लोग शुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं। 
  • बकरीद के दिन बकरे की बली दी जाती है। 
  • इस त्यौहार में मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है।
  • सभी मुस्लिम लोग एक साथ ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ते हैं। 
  • नमाज़ ख़त्म होने के बाद सभी एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद देते हैं। 
  • यह त्योहार भारत के अलावा कई देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है। 
  • ईद आपसी मिलन और भाईचारे का त्योहार है। 

निबंध

Related Posts

aglasem hindi
फीचर

त्योहारों पर निबंध हिंदी में (Essay on Festivals In Hindi): प्रमुख त्योहारों पर निबंध, भाषण, कविता इस पेज से देखें

aglasem hindi
फीचर

26 जनवरी पर भाषण हिंदी में | Republic Day 2021 Speech in Hindi

aglasem hindi
फीचर

26 जनवरी पर निबंध हिंदी में | Republic Day 2021 Essay in Hindi

aglasem hindi
फीचर

लोहरी पर निबंध | Lohri Essay in hindi | लोहड़ी फेस्टिवल एस्से

Next Post
aglasem hindi

सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2020 | Sainik School Gopalganj Admission 2020

Discussion about this post

Registrations Open!!

LPUNEST 2021 Application Form

Top Three

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

दिवाली पर निबंध | Diwali Essay in Hindi : दीपावली का निबंध हिंदी में यहां से पढ़ें

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

MBA Exam Forms Click Here