रक्षाबंधन पर शायरी, कविता, कोट्स – Happy Raksha Bandhan 2024 Quotes, Wishes in Hindi

“कुछ खट्टी, कुछ मिट्ठी” ऐसी ही होती है ना भाई-बहन की जोड़ी? रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है। 19 अगस्त को राखी मनाने को बोल रहा है और तैयारी बहुत ही जोरोंशोर से चल रही है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी रक्षा के वचन के साथ-साथ प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स देते हैं। स्कूलों में भी इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चों को प्यारी-प्यारी कविताएं, कोट्स, शायरी और राखी सुनाई जाती है। आजकल लोग अपने फ़ोन से एक-दूसरे को मैसेज करते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा भाई-बहन के प्यार से बने त्यौहार रक्षाबंधन पर शायरी, कोट्स और कविताएं बता रहे हैं। आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। Rakshabandhan Shayari, Poem, Quotes In Hindi पढ़ने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

रक्षाबंधन पर शायरी, कविता, कोट्स – Happy Raksha Bandhan 2024 Quotes, Wishes in Hindi

अगर आप इस रक्षाबंधन को और स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप अपने भाई या अपनी बहन को प्यारी-प्यारी शायरियां सुना सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूल में कविता सुनाने के लिए या व्हाट्स ऐप इस पेज से प्यारी सी कविता प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस पेज पर भाई-बहन के रिश्ते जैसी प्यारी-प्यारी कविता, कोट्स और शायरी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। रक्षाबंधन पर शायरी कविता और कोट्स यहां दिया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर शायरी

रक्षा-बन्धन का त्यौहार है,
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
और बंधा एक रेशम की डोरी में भाई-बहन का प्यार है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

चन्दन की डोरी सावन के झूले,
ठंडी हवा का झोंका हो रहा है रिश्तो,
का अनूठा संगम आ गया राखी का त्यौहार।

बहन ने भाई को बांधा है प्यार,
कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के,
यही होते है भाई-बहन के रिश्ते सच्चे।

कुछ-कुछ जोड़ कर
रख लिया है गुल्लक तोड़ कर
सिक्कों से एक गुड़िया सजाई है
इस राखी मैनें तेरे लिए तेरी पसंद की चुड़ियां लायी है।

कच्चे डोर से बनी ये पक्की राखी है
रक्षा करूं आखरी सांस तक ऐसी डोर तूने बांधी है
वैसे तो रिश्ते हजार मिल जाते हैं निभाने को
पर दीदी लड़ने और प्यार करने के लिए तोहफे भी मेरे काफी हैं।

चन्दन का टीका रेशम का धागा,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार।
भाई की उम्मीद बहना का प्यार,
मुबारक हो आपको “रक्षा बंधन” का त्यौहार।

वो जो प्यार की डोर होती है
कुछ ना होकर भी हर ओर होती है
सजा दिए जाते हैं बाजार उन रंगीन धागों से
रक्षा की जो सबसे बड़ी छोर होती है।

याद आता है बचपन वो हमारा
बांधती थी मैं राखी सब से प्यारा
टूट जाते थे तेरे सारे गुल्लक
लाता था जब तू भेंट बहुत सारा।

बहन चाहे सिर्फ प्यार – दुलार,
नहीं माँगती बड़े उपहार,
रिश्ता बने रहे सदियों तक,
मिले भाई को खुशियां हज़ार |

आया राखी का त्यौहार,
छाई खुशियों की बहार,
एक रेशम की डोरी से बाँधा,
एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार।

भाई बहन के प्यार का बंधन,
है इस दुनिया में वरदान
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहें ढूंढ लो सारा जहान…
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं

याद है हमारा वो बचपन,
वो लड़ना झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई बहन का प्यार,
और इसी प्यार को बढ़ाने के लिए आ रहा है रक्षा बंधन का त्यौहार

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ,
राखी का त्‍योहार है, भैया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ओस की बूंदों से भी प्यारी है,
मेरी बहना गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है,
मेरी बहना आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है,
सच कहूँ तो मेरी आँखों की राजदुलारी है मेरी बहना।

जब भी राखी का त्यौहार आता है,
भाई और बहन का प्यार बढ़ाता है!
बांधती है बहना भइया को राखी,
भाई बहन की रक्षा की सौगंध खाता है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

राखी का त्यौहार आया,
खुशियों की बहार लाया,
आज ये दुआ करते है हम,
भैया खुश रहो तुम हरदम।

रक्षाबंधन पर कोट्स

” प्यार की डोर ये साची है
सबसे प्यारी राखी है

कलाई पर तेरी प्यार है
भैया ये राखी नहीं तेरी बहन का स्वाभिमान है

डर अब मुझे किस बात की
बांधी है भाई के कलाई पर राखी मैनें प्यार की

“किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा।”

“दुआ मैं रब से मांगती हूँ,
और पूरी करता है भाई,
यही है भाई बहन का प्यारा रिश्ता।”

“दुनिया की हर ख़ुशी तुझे दिलाउंगा मैं,
अपने भाई होने का हर फ़र्ज़ निभाऊंगा मैं।”

“बहन ने भाई की कलाई पर प्यार बाँधा हैं,
तुम ख़ुश रहो हमेशा यही सौगात माँगा हैं।”

रक्षाबंधन पर कविता

मिलते है जुलते है,
साथ मे बातें करते हैl
फुर्सत के ये पल,
राखी मे ही मिलते हैl
तुमसे कुछ मिलता है,
राखी जिसको कहते हैl
दीदी ऐसे दिन के लिए,
पुरे साल तरसते हैl
तोहफे की बारात साथ मे अपने लाऊंगा,
दीदी तुमसे एक प्यारी सी राखी बँधवाऊंगाl
रक्षा करने की कसम ली है,
एक आंच नहीं आएगा।
दीदी तेरे प्यार मे,
ये उम्र कम पड़ जायेगाl
मिलते है जुलते है,
साथ मे बातें करते हैl
फुर्सत के ये पल,
राखी मे ही मिलते हैl

गुड़िया है कुछ गुड्डे है,
सारे बहुत अच्छे हैl
छुपा के सारे रखे है,
दीदी पापा ने जो दिला रखे हैl
आपको दूंगा कल सुबह को,
जब बांधोगे आप राखीl
खिलाऊंगा मिठाई आपको,
जो बनी है ताजी ताजीl
राखी लाना दीदी आप,
जिसमे हो रंग प्यारे प्यारेl
हो सके तो दीदी,
आप भी दे देना खिलौने बहुत सारेl
गुड़िया है कुछ गुड्डे है,
सारे बहुत अच्छे हैl
छुपा के सारे रखे है,
दीदी पापा ने जो दिला रखे हैl

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

  1. रक्षाबंधन का यह पावन त्यौहार, आपके और भाई के रिश्ते को और मजबूती से जोड़े। शुभकामनाएं।
  2. राखी के त्योहार पर आपको देशवासियों की ओर से ढेर सारी बधाईयां। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3. इस रक्षाबंधन पर भगवान से प्रार्थना है कि आपका और भाई का बंधन हमेशा कायम रहे। शुभकामनाएं।
  4. राखी के इस प्यारे त्योहार पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।
  5. इस खास दिन पर आपकी और भाई की दुआएं सदैव आपके साथ रहें, यही हमारी शुभकामना है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Similar Posts

Leave a Reply