होम › सीजी प्री डीएलएड 2027 (CG Pre D.El.Ed 2027) — परीक्षा तिथि 30 मई, आवेदन, पात्रता, रिजल्ट

सीजी प्री डीएलएड 2027 (CG Pre D.El.Ed 2027) — परीक्षा तिथि 30 मई, आवेदन, पात्रता, रिजल्ट

अपडेटेड: 25 October 2026

सीजी डीएलएड 2027 यानि की CG Pre D.El.Ed 2027 को सीजी व्यापम द्वारा तय की गई परीक्षा तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा। सीजी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 (CG D.El.Ed. Entrance Exam 2027) एक छत्तीसगढ़ में डीएलएड कॉलेज में D.El.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह सीजी व्यापम (CG Vyapam) या छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Chhattisgarh Professional Examination Board) द्वारा आयोजित किया जाता है। यदि आप सीजी डीएलएड प्रवेश 2027 (CG D.El.Ed. Admission 2027) प्राप्त करना चाहते हैं तो पहले आपको आवेदन पत्र भरना होगा, फिर vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। परीक्षा के बाद आप उत्तर कुंजी और फिर सीजी डीएलएड 2027 रिजल्ट देख सकते हैं।

सीजी डीएलएड 2027 (CG Pre D.El.Ed 2027)

सीजी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 एवं सीजी डीएलएड एडमिशन 2027 से जुड़ी सारी जानकारी यह रही।

📢 ताज़ा अपडेट (25 अक्टूबर 2026)

CGSSB के 2027 परीक्षा कैलेंडर के अनुसार छत्तीसगढ़ प्री डी.एल.एड. परीक्षा 30 मई 2027 को प्रस्तावित है। आवेदन मार्च–अप्रैल 2027 में संभावित हैं। परीक्षा अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB, पूर्व में व्यापम) आयोजित करता है।

सीजी प्री डीएलएड 2027: एक नज़र में

पूरा नामप्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा (PDELED), छत्तीसगढ़
संचालकछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB, पूर्व में CG व्यापम); सीट आवंटन SCERT छत्तीसगढ़ द्वारा
पाठ्यक्रमडायट, BTI, अनुदान प्राप्त BTI व निजी कॉलेजों में 2 वर्षीय डी.एल.एड.
परीक्षा तिथि30 मई 2027 (CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2027 के अनुसार)
आवेदनमार्च–अप्रैल 2027 (संभावित), केवल ऑनलाइन
आवेदन शुल्क (2026)सामान्य ₹200; OBC ₹150; SC व ST ₹100
पात्रताकक्षा 12 में 50% अंक (छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग 45%); आयु 17 से 33 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन, पेन-पेपर (OMR)
प्रश्न व अंक100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 100 अंक (2026 में सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक)
नेगेटिव मार्किंगनहीं
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

सीजी प्री डीएलएड 2027: महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना / सूचना बुलेटिनमार्च 2027 (संभावित)
ऑनलाइन आवेदनमार्च – अप्रैल 2027 (संभावित)
एडमिट कार्डमई 2027 (संभावित)
परीक्षा30 मई 2027 (संभावित)
मॉडल उत्तर कुंजीजून 2027 (संभावित)
रिजल्टजून – जुलाई 2027 (संभावित)
काउंसलिंगअगस्त 2027 (संभावित)

“संभावित” तिथियाँ आधिकारिक बुलेटिन की अस्थायी तिथियाँ या पिछले वर्ष के कार्यक्रम पर आधारित अनुमान हैं; आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही इन्हें अपडेट किया जाता है।

पिछले वर्ष (2026) का कार्यक्रम — संदर्भ के लिए

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन18 मार्च – 13 अप्रैल 2026
आवेदन में सुधार (करेक्शन)14–16 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड25 मई 2026
परीक्षा4 जून 2026
मॉडल उत्तर कुंजी12 जून 2026
उत्तर कुंजी पर आपत्ति12–17 जून 2026
रिजल्ट25 जून 2026
काउंसलिंग — चरण 15–12 अगस्त 2026
मेरिट सूची — चरण 119 अगस्त 2026
सीट आवंटन — चरण 127 अगस्त – 16 सितंबर 2026
काउंसलिंग — चरण 222–27 सितंबर 2026
सीट आवंटन — चरण 21–27 अक्टूबर 2026

स्रोत: आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in व आधिकारिक अधिसूचनाएँ · जानकारी 25 अक्टूबर 2026 को जाँची गई।

डीएलएड एडमिशन एवं प्रवेश परीक्षाएं 

आप हर राज्य के D.El.Ed entrance exams एवम D.El.Ed admission के बारे मे यह से जान सकते है।

सीजी डीएलएड 2027 रिजल्ट

छत्तीसगढ़ मे टीचर की तैयारी मे जुटे बच्चों को परीक्षा खतम होते ही रिजल्ट की चिंता सताने लग जाती है। आखिरकार डीएलएड की पढ़ाई ही सीजी मे टीचर बनने के पहला पड़ाव है। तो आइए, जानते है की आप सीजी डीएलएड का रिजल्ट (CG Pre D.El.Ed Result 2027) कैसे, कब, कहाँ देख पाएंगे।

  • सबसे पहली बात की सीजी डीएलएड के परिणाम की तारीख को सीजी व्यापम ही ते करते है।
  • छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट फिर आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पे दर्शाया जाता है।
  • एवं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी CG Pre D.El.Ed result को देखने के लिए आप बस लॉगिन करें और अंक देखे।

सीजी डीएलएड 2027 आवेदन पत्र

छत्तीसगढ़ डीएलएड प्रवेश परीक्षा मे भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले इसका आवेदन पत्र भरना होगा। CG Pre D.El.Ed 2027 application form भरने की सारी जानकारी आपको CG Vyapam द्वारा जारी नोटिफिकेशन मे मिलता है। ध्यान दे की सीजी डीएलएड आवेदन पत्र के साथ फी भी जमा करें।

सीजी डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड

आवेदन भरने के बाद मिलता है आपको CG Pre D.El.Ed 2027 admit card। यह होता है सीजी डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र। सीजी के एक्जाम सेंटर मे इसे ले जाना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए बताते है यह कैसा मिलता है।

  • बता दे की Chhattisgarh Diploma in Elementary Education Entrance Exam का एडमिट कार्ड केवल उन्हे मिलता है जिन्होंने एप्लीकेशन फॉर्म भर दिया है।
  • CG Pre D.El.Ed admit card को सीजी व्यापम जारी करता है।
  • इसको डाउनलोड करने का लिंक और जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पे मिलेगी।

सीजी डीएलएड 2027 आंसर की

बात करे आंसर की की तो यह CG Pre D.El.Ed 2027 Answer Key को कहते है। यह होता है सीजी डीएलएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी। परीक्षा समाप्ति के ठीक बाद आप कोचिंग सेंटर्स द्वारा जारी CG Pre D.El.Ed answer key देख सकते है। तथा अगर CG Vyapam इसे जारी करे तो आप ऑफिशियल आंसर्स को vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।

क्या आप सीजी डीएलएड 2027 (CG Pre D.El.Ed 2027) के बारे मे कुछ और कहना या जानना चाहते है? यदि हाँ, तो कृपया नीचे कमेन्ट करे!