होम › एचपी डीएलएड 2027 (HP D.El.Ed CET 2027) – रिजल्ट, परीक्षा तारीख आदि

एचपी डीएलएड 2027 (HP D.El.Ed CET 2027) – रिजल्ट, परीक्षा तारीख आदि

अपडेटेड: 25 October 2026

एचपी डीएलएड 2027 यानि की HP D.El.Ed CET 2027 को एचपीबीओएसई द्वारा तय की गई परीक्षा तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा। एचपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 (HP D.El.Ed. Entrance Exam 2027) एक डीएलएड संस्थान – सरकारी DIETs, हिमाचल प्रदेश में निजी तौर पर संबद्ध संस्थान में D.El.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह एचपीबीओएसई (HPBOSE) या हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education) द्वारा आयोजित किया जाता है। यदि आप एचपी डीएलएड प्रवेश 2027 (HP D.El.Ed. Admission 2027) प्राप्त करना चाहते हैं तो पहले आपको आवेदन पत्र भरना होगा, फिर hpbose.org पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। परीक्षा के बाद आप उत्तर कुंजी और फिर एचपी डीएलएड 2027 रिजल्ट देख सकते हैं।

एचपी डीएलएड 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)

एचपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 एवं एचपी डीएलएड एडमिशन 2027 से जुड़ी सारी जानकारी यह रही।

📢 ताज़ा अपडेट (25 अक्टूबर 2026)

एचपी डी.एल.एड. CET 2027 की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। आवेदन अप्रैल 2027 और परीक्षा मई–जून 2027 में संभावित है (2026 में परीक्षा 17 जून को हुई थी)।

एचपी डीएलएड 2027: एक नज़र में

पूरा नामहिमाचल प्रदेश डी.एल.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HP D.El.Ed CET) 2027
संचालकहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला
पाठ्यक्रम12 सरकारी डायट और 28 निजी संस्थानों में 2 वर्षीय डी.एल.एड. (JBT) — 2026-28 में 2,450 सीटें; केवल हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए
परीक्षा तिथिमई या जून 2027 (संभावित)
आवेदनअप्रैल 2027 (संभावित), केवल ऑनलाइन (2026 में 4 से 26 अप्रैल)
आवेदन शुल्क (2026)सामान्य ₹900; SC, ST, OBC, PHH व EWS ₹600
पात्रताकक्षा 12 में 50% अंक (SC, ST, OBC, PHH 45%); आयु 17 से 32 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन, पेन-पेपर (OMR), द्विभाषी प्रश्नपत्र
प्रश्न व अंक100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंगनहीं
आधिकारिक वेबसाइटhpbose.org

एचपी डीएलएड 2027: महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदनअप्रैल 2027 (संभावित)
एडमिट कार्डमई – जून 2027 (संभावित)
परीक्षामई – जून 2027 (संभावित)
अनंतिम उत्तर कुंजीजुलाई 2027 (संभावित)
उत्तर कुंजी पर आपत्तिजुलाई 2027 (संभावित)
रिजल्टजुलाई – अगस्त 2027 (संभावित)
काउंसलिंगअगस्त – सितंबर 2027 (संभावित)

“संभावित” तिथियाँ आधिकारिक बुलेटिन की अस्थायी तिथियाँ या पिछले वर्ष के कार्यक्रम पर आधारित अनुमान हैं; आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही इन्हें अपडेट किया जाता है।

पिछले वर्ष (2026) का कार्यक्रम — संदर्भ के लिए

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन4–26 अप्रैल 2026
आवेदन में सुधार (करेक्शन)30 अप्रैल – 2 मई 2026
परीक्षा17 जून 2026
अनंतिम उत्तर कुंजी6 जुलाई 2026
उत्तर कुंजी पर आपत्ति6–11 जुलाई 2026
रिजल्ट31 जुलाई 2026
काउंसलिंग — राउंड 121–31 अगस्त 2026
काउंसलिंग — राउंड 215–16 सितंबर 2026

स्रोत: आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org व आधिकारिक अधिसूचनाएँ · जानकारी 25 अक्टूबर 2026 को जाँची गई।

डीएलएड एडमिशन एवं प्रवेश परीक्षाएं 

आप हर राज्य के D.El.Ed entrance exams एवम D.El.Ed admission के बारे मे यह से जान सकते है।

एचपी डीएलएड 2027 रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश मे टीचर की तैयारी मे जुटे बच्चों को परीक्षा खतम होते ही रिजल्ट की चिंता सताने लग जाती है। आखिरकार डीएलएड की पढ़ाई ही एचपी मे टीचर बनने के पहला पड़ाव है। तो आइए, जानते है की आप एचपी डीएलएड का रिजल्ट (HP D.El.Ed CET Result 2027) कैसे, कब, कहाँ देख पाएंगे।

  • सबसे पहली बात की एचपी डीएलएड के परिणाम की तारीख को एचपीबीओएसई ही ते करते है।
  • हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट फिर आधिकारिक वेबसाईट hpbose.org पे दर्शाया जाता है।
  • एवं हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी HP D.El.Ed CET result को देखने के लिए आप बस लॉगिन करें और अंक देखे।

एचपी डीएलएड 2027 आवेदन पत्र

हिमाचल प्रदेश डीएलएड प्रवेश परीक्षा मे भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले इसका आवेदन पत्र भरना होगा। HP D.El.Ed CET 2027 application form भरने की सारी जानकारी आपको HPBOSE द्वारा जारी नोटिफिकेशन मे मिलता है। ध्यान दे की एचपी डीएलएड आवेदन पत्र के साथ फी भी जमा करें।

एचपी डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड

आवेदन भरने के बाद मिलता है आपको HP D.El.Ed CET 2027 admit card। यह होता है एचपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र। एचपी के एक्जाम सेंटर मे इसे ले जाना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए बताते है यह कैसा मिलता है।

  • बता दे की Himachal Pradesh Diploma in Elementary Education Common Entrance Test का एडमिट कार्ड केवल उन्हे मिलता है जिन्होंने एप्लीकेशन फॉर्म भर दिया है।
  • HP D.El.Ed CET admit card को एचपीबीओएसई जारी करता है।
  • इसको डाउनलोड करने का लिंक और जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाईट hpbose.org पे मिलेगी।

एचपी डीएलएड 2027 आंसर की

बात करे आंसर की की तो यह HP D.El.Ed CET 2027 Answer Key को कहते है। यह होता है एचपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी। परीक्षा समाप्ति के ठीक बाद आप कोचिंग सेंटर्स द्वारा जारी HP D.El.Ed CET answer key देख सकते है। तथा अगर HPBOSE इसे जारी करे तो आप ऑफिशियल आंसर्स को hpbose.org से डाउनलोड कर सकते है।

क्या आप एचपी डीएलएड 2027 (HP D.El.Ed CET 2027) के बारे मे कुछ और कहना या जानना चाहते है? यदि हाँ, तो कृपया नीचे कमेन्ट करे!